जबलपुर के मढ़िया टोला में आदिवासी समाज के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी और अपनी शासकीय भूमि पर हो रहे वृक्षारोपण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी समाज के मुखिया राजू सिंह मरावी ने बताया कि वर्षों पुरानी उनकी भूमि, जिसका उपयोग पूर्वजों के समय से मवेशियों के चरने, रास्ते और कब्रिस्तान के रूप में होता आ रहा है, वहाँ प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के वृक्षारोपण का कार्य शुरू कर दिया गया है।इसके कारण स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो गया है और उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।





