भारत की तर्ज पर अमेरिका में भी लागू हो ‘SAVE AMRICA ACT ‘

Amrica राष्ट्रपति Donald Trump ने संयुक्त राज्य Amrica में चुनावी प्रक्रियाओं में सुधार और अनिवार्य Voter ID (मतदाता पहचान पत्र) लागू करने के अपने अभियान को गति देने के लिए भारत की व्यापक चुनाव प्रणाली की सराहना की है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ (Truth Social) पर एक पोस्ट के जरिए ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के बयानों का संदर्भ देते हुए अमेरिका में मतदान सुरक्षा को लेकर एक नया राजनीतिक विमर्श छेड़ दिया है।’ truth social ‘ पर एक पोस्ट में trump ने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में सवाल उठाया था कि Amrica में बिना वैध फोटो पहचान पत्र दिखाए चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं। भारत के हालिया आम चुनावों का ज़िक्र करते हुए ट्रंप ने बताया कि देश में 646 मिलियन (64.6 करोड़) मतदाता थे, जिनमें से एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक से वोट डाला। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में हर मतदाता के पास वैध फोटो पहचान पत्र होना ज़रूरी था।

Scroll to Top