पुलिस के 8 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई जबलपुर। पुलिस विभाग में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित समारोह में जबलपुर जिले के आठ अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन और ग्रेच्युटी से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गए।

Read More »
Scroll to Top