📅 09 May 2026 | शनिवार

🔴 LIVE NEWS

मढ़िया टोला में मूलभूत सुविधाओं और भूमि सुरक्षा को लेकर आदिवासियों का विरोध प्रदर्शन

जबलपुर के मढ़िया टोला में आदिवासी समाज के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी और अपनी शासकीय भूमि पर हो रहे वृक्षारोपण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी समाज के मुखिया राजू सिंह मरावी ने बताया कि वर्षों पुरानी उनकी भूमि, जिसका उपयोग पूर्वजों के समय से मवेशियों के चरने, रास्ते और कब्रिस्तान के रूप में होता आ रहा है, वहाँ प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के वृक्षारोपण का कार्य शुरू कर दिया गया है।इसके कारण स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो गया है और उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Scroll to Top