📅 09 May 2026 | शनिवार

🔴 LIVE NEWS

Sawan Beauty Trends: सावन में Green Smoky Eye Makeup के साथ पाएं Elegant लुक

सबसे पहले आंखों की तैयारी करें

दरअसल, आई मेकअप शुरु करने से पहले आपको अपनी आंखों की अच्छे से सफाई करनी होगी। फिर आंखों के आसपास की त्वचा को साफ करें। इसके बाद थोड़ा-सा मॉइश्चराइजर लगाएं। अब प्राइमर अप्लाई कर सकते हैं। यदि प्राइमर नहीं है, तो आप हल्का-सा कंसीलर लगाकर थोड़ा-सा कॉम्पैक्ट पाउडर लगा सकते हैं। इससे आईशैडो ज्यादा देर तक टिका रहे।

सही ग्रीन शेड चुने

असल में सभी ग्रीन कलर हर किसी की आंखों पर एक जैसे बिल्कुल नजर नहीं आते हैं। ब्राइट स्किन टोन पर एमरल्ड ग्रीन और ऑलिव ग्रीन ट्राई करें। वहीं, सांवली रंगत पर फॉरेस्ट ग्रीन, बॉटल ग्रीन और डीप ग्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें ग्रीन स्मोकी आई मेकअप

  • इसके लिए आप पलकों की क्रीज पर लाइट ब्राउन या न्यूड आईशैडो लगा लें। इससे बाकी कलर्स आसानी से ब्लेंड हो जाएंगे।
  • अब पलकों के बीच वाले हिस्से पर ग्रीन आईशैडो लगाएं। ब्रश से धीरे-धीरे थपथपाते हुए कलर लगाएं। ध्यान रहे कि आपको रगड़ना नहीं है।
  • इसके बाद आंखों के बाहरी कोने पर डार्क ग्रीन या ब्लैक आईशैडो लगाकर हल्के हाथ से ब्लेंड करें। यह आपको एकदम स्मोकी लुक देगा।
  • अब आप सबसे जरुरी प्रॉसेस करनना है, वो है ब्लेंडिंग। आपको जहां दो शेड नजर आए, तो वह क्लीन ब्लेंडिंग ब्रश से हल्के हाथों से ब्लेंड कर लें। ध्यान रहे कि शेड आपस में मिक्स हो जाए।
  • इसके बाद वॉटरलाइन पर ब्लैक काजल अप्लाई करेंगे। चाहें तो ऊपर पतला-सा आईलाइनर भी लगा सकते हैं। अब आप किसी छोटे ब्रश से काजल को थोड़ा-सा स्मज कर लें। इसके बाद आपका स्मोकी इफेक्ट और भी सुंदर लगेगा।
  • आप नीचे की लैश लाइन पर भी थोड़ा-सा ग्रीन आईशैडो लगाकर ब्लेंड कर लें। इसी स्टेप से आपकी आंखें बेहद ही खूबसूरत लगेंगी।
  • आई मेकअप पूरा होने के बाद आप अच्छी क्वालिटी का मस्कारा जरुर लगाएं

Scroll to Top