यनिक सिनर ने कहा की : मेरे दाहिने घुटने में दर्द है और मैं अभी खेलने के लिए तैयार नहीं हूं।’’24 वर्षीय सिनर ने अब तक पांच ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लिए उन्हें केवल फ्रेंच ओपन जीतने की जरूरत है। सिनर ने कहा, ‘‘अपने चिकित्सकों और अपनी टीम से परामर्श करने के बाद मैंने सिनसिनाटी में होने वाले मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। सिनर से पहले कार्लोस अल्काराज़ ने भी कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से हटने का फैसला किया था।
दुनिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने दाहिने घुटने की चोट के चलते मास्टर्स 1000 प्रतिस्पर्धा सिनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने चिकित्सकों और अपनी टीम से परामर्श के बाद यह फैसला किया, क्योंकि वह फिलहाल मुकाबले के लिए तैयार नहीं हैं। इससे पहले वे टोरंटो में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट से भी हटने की घोषणा कर चुके हैं।



