भोपाल में खाकी शर्मसार! MP पुलिस के जवान ने साथी पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से किया रेप

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी संतोष सेन, जो मध्य प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स में तैनात है, 22 जुलाई को एक परिचित के मोबाइल फोन से उस लड़की से संपर्क किया और उसे अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में बुलाया और उसका रैप किया गया दूसरे पुलिस ने दिया था बाहर पहरा

जहांगीराबाद पुलिस स्टेशन के SHO राजन सिंह अहिरवार ने बताया कि लड़की शाम करीब 6.30 बजे लाल परेड ग्राउंड के पास पहुंची, जहां सेन और उसका साथी जितेंद्र राजपूत, राजपूत के तीन साल के बेटे के साथ कार में उसका इंतज़ार कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि सेन ने लड़की का भरोसा जीता और फिर उसे MP नगर इलाके के एक घर में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया।

घटना के दौरान, राजपूत अपने बेटे के साथ घर के बाहर रहा और पहरा देता रहा। पुलिस ने यह भी बताया कि लड़की को उस जगह तक लाने के लिए इस्तेमाल की गई कार का इंतज़ाम राजपूत ने ही किया था।

Scroll to Top