हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सिकरोना गांव स्थित ‘सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ में 29 वर्षीय महिला शिक्षिका संध्या की दिन-दहाड़े चाकू से हत्या कर दी गई। इस दिल नहला देने वाली घटना का पूरा घटनाक्रम स्कूल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया
पुलिस ने हत्या के दो घंटे के अंदर ही आरोपी अमित (21) को गिरफ्तार कर लिया और बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।शिक्षा | स्कूल स्टाफ ने संध्या को उस व्यक्ति के आने की जानकारी दी। जैसे ही वह मेन गेट पर पहुंची, अमित ने उस पर हमला कर दिया, उसे घसीटा और कई बार चाकू मारा। पुलिस ने बताया कि उसे 20 से ज़्यादा बार चाकू मारा गया, जबकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक उसे 27 बार चाकू मारा गया था; उसके चेहरे, गर्दन, छाती और पेट पर ज़्यादा चोटें आईं।




