नाम पता गिरफ्तार आरोपी-
1 दीपक जाटव पिता श्ंकर लाल जाटव उम्र 36 वर्ष निवासी सुख सागर ग्वारीघाट
2 आकाश पटेल पिता अरविंद पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी दत्त मंदिर के पास लार्डगंज
3 आनंद चौधरी पिता रेवा राम चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला हनुमानताल
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल आर्य के नेतृत्व मे थाना लार्डगंज की टीम द्वारा 3 आरोपी को 1 पिस्टल एवं 2 कट्टा तथा 3 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना लार्डगंज में आज दिनॉक 5-8-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थाना ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी पिस्टल लेकर जीरो डिग्री के पास घूम रहा है। सूचना पर तत्काल थाना लार्डगंज की टीम ने दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये व्यक्ति को पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम दीपक जाटव पिता श्ंाकर लाल जाटव उम्र 36 वर्ष निवासी सुख सागर ग्वारीघाट बताया जो तलाशी लेने पर नगद 1520 रूप्ये एवं एक पिस्टल खोंसे मिला चैक करने पर मैग्जीन मे 1 कारतूस लोड होना पाया गया , जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने साथी आकाश पटेल एवं आनंद चौधरी के साथ मिलकर संगठित रूप से अवैध हथियारों के खरीद-फरोख्त का व्यवसाय करता है। छोटू चौबे से दो माह पूर्व 2 पिस्टल एवं 4 कट्टे तथा सभी के 5-5 कारतूस खरीदा था, जिसमे 1 पिस्टल, 1 कारतूस स्वयं के पास होना तथा 1-1 कट्टा एवं कारतूस दोनों साथियों के पास होना बताते हुये शेष 1 पिस्टल एवं 2 कट्टे अज्ञात व्यक्तियों को बेचना बताया। उसके एवं दोनों साथियों पास के हथियारो को बेचने का सौदा करने की बात हेतु उसके साथी आकाश पटेल एवं आनंद चौधरी हथियार सहित आने वाले है
कुछ देर मे 2 लोग पैदल आते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम आकाश पटेल एवं आंनद चौधरी बताये जिनकी तलाशी लेने पर आनंद चौधरी 1 कट्टा खोंसे तथा जेब मे 1 कारतूस एवं नगद 600 रूपये रखे मिला इसी प्रकार आकाश 1 कट्टा खोंसे तथा जेब मे 1 कारतूस एवं नगद 900 रूपये रखे मिला।
तीनो आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल, 2 कट्टे, 3 कारतूस तथा नगद 3 हजार 20 रूपये जप्त करते हुये धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 111(1) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर तीनों को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पकडे गये तीनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है आरोपी दीपक जाटव जो भोपाल मे पंजीबद्ध हत्या के प्रकरण मे जमानत पर है, तथा ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास के प्रकरण मे फरार था के विरूद्ध 1 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।
इसी प्रकार आकाश पटेल के विरूद्ध 9 अपराध पंजीबद्ध है।
इसी प्रकार आनंद चौधरी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के 5 अपराध पजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपियों को अवैध शस्त्र के साथ पकडने में उप निरीक्षक मनोज पुरी गोस्वामी, सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, प्रधान आरक्षक हेमराज, आरक्षक शुभम पटेल, हुलेश, पंकज, ऋषभ, की सराहनीय भूमिका रही।











