📅 09 May 2026 | शनिवार

🔴 LIVE NEWS

डुमना पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार को डुमना आगमन पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत करने वालों में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी ‘इंदु’, संतोष वरकड़े, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि किरण साहू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा दिव्यांगजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप रजक, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह ‘बब्बू’, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष तिवारी ‘रानू’ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री का सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक भी उपस्थित रहे।

Scroll to Top