📅 09 May 2026 | शनिवार

🔴 LIVE NEWS

जबलपुर का कायाकल्प, मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित होगा संस्कारधानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी 435 करोड़ रुपये की सौगात

मदन महल के पास प्रदेश का सबसे बड़ा जू-पार्क बनाया जायेगा, जबलपुर में फर्नीचर क्लस्टर बनाने के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में संदीपनी विद्यालय खोले जायेगें

नगर निगम के विकास कार्यो के संकलन काॅफी टेबिल बुक का किया गया विमोचन

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कारधानी जबलपुर के विकास को एक नई गति देते हुए इसे मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की ऐतिहासिक घोषणा की है। शहर के सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जबलपुर के नागरिकों को 435 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी।
मुख्यमंत्री के इस दौरे से जबलपुर के औद्योगिक, पर्यटन, शैक्षणिक और सामाजिक परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है, जबलपुर के मदन महल क्षेत्र के पास राज्य का सबसे बड़ा एवं अत्याधुनिक जू-पार्क बनाया जाएगा, जिससे शहर में पर्यटन और इको-टूरिज्म को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय व्यापार, विनिर्माण और रोजगार को मजबूती देने के लिए जबलपुर में एक समर्पित फर्नीचर क्लस्टर स्थापित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए जबलपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संदीपनी विद्यालय खोले जाएंगे, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचेगी, इस बात की घोषणा आज मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव जी ने नगर निगम द्वारा आयोजित विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह के मंच पर की।

शहर के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। अमृत 1.0 सीवरेज परियोजना – आधुनिक सीवरेज सिस्टम का लोकार्पण किया गया, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में भारी सुधार होगा। रजक समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक लांड्री क्षेत्र का लोकार्पण किया गया। स्थानीय मछुआरों और व्यापारियों की सुविधा के लिए गुरंदी क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित व अत्याधुनिक मत्स्य विक्रय केंद्र की शुरुआत की गई।

पर्यावरण को सहेजने और जबलपुर को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री जी द्वारा कैच द रैन अभियान की शुरुआत की इसके साथ ही, मियावाकी पद्धति के माध्यम से शहर भर में 11 लाख पौधे लगाने के वृहद अभियान का डुमना नेचर पार्क में पौधारोपण कर शुभारंभ किया गया, जो जबलपुर के पर्यावरण को शुद्ध और मनोरम बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। 
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव जी के द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कर पी.एम. स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड का वितरित किया गया। इसके पश्चात नगर निगम के विकास कार्यो को एक साथ संकलित करने के माध्यम काॅफी टेबिल बुक का विमोचन भी किया गया और नगर निगम के कार्यो की सराहना की गयी। 
कार्यक्रम का प्रारंभ डुमना नेचर पार्क में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कर हुआ। इसके पश्चात घंटाघर स्थित नगर निगम के गीता भवन में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जबलपुर को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया और जबलपुर को मेट्रो पाॅलीटिन सिटी बनाने, जू-पार्क का निर्माण कराने के अलावा अनेक सौगातें देने के लिए आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में पद्धारने और शहर के देवतुल्य नागरिकों को 435 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव जी के नेतृत्व में देश प्रदेश में विकास की अविरल धारा बह रही है और सभी क्षेत्रों में अद्योसंराचना एवं विकास कार्यो की सौगातें दी जा रही हैं। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में लाड़ली बहना योजना का निरंतर संचालन – योजना को जारी रखते हुए पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना – दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रोत्साहन राशि देने की पहल की गई। युवा शक्ति मिशन – युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया।, नारी शक्ति मिशन – महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण स्वरोजगार और सरकारी सेवाओं में अवसर बढ़ाने पर बल दिया गया। किसान कल्याण पहल – सिंचाई परियोजनाओं, फसल सहायता, कृषि निवेश तथा किसानांे की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को गति दी गई। औद्योगिक निवेश एवं रोजगार – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, नई औद्योगिक नीतियों और निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाए गए, जिससे रोजगार सृजन पर जोर दिया गया। एक्सप्रेस-वे एवं सड़क अवसंरचना – प्रदेश में कई नए एक्सप्रेस-वे, सड़क और शहरी विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई। सुशासन एवं डिजिटल सेवाए नागरिक सेवाओं को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल गवर्नेंस एवं प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा दिया गया। महापौर ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जन विश्वास अभियान, आपकी सरकार अपके द्वार होगी अभियान को जनहितकारी बताते हुए प्रशंसा की और इसके लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Scroll to Top