नेमार के फुटबॉल करियर को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ब्राजील के अनुभवी खिलाड़ी ने साफ कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनकी यात्रा लगभग खत्म हो चुकी है और क्लब स्तर पर भी वह अपने भविष्य को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं करना चाहते हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार नेमार ने कहा कि उनका सैंटोस के साथ दिसंबर तक अनुबंध है और वह उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। इसके बाद ही तय करेंगे कि खेलना जारी रखना है, किसी दूसरे क्लब में जाना है या फिर संन्यास लेना है।



