फैशन’ और ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके मशहूर अभिनेता और वॉयस-ओवर आर्टिस्ट Ashwin Mushran गोवा में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। दक्षिण गोवा के कुशावती क्षेत्र (क्वेपेम गांव) में उनकी कार और एक स्कूटर के बीच हुई भीषण टक्कर में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह हादसा शनिवार को क्वेपेम गांव में हुआ। कार के ड्राइवर, 32 वर्षीय वसंत पुत्तप्पा लमन, जो उस समय गाड़ी चला रहे थे, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, Ashwin Mushran और उनकी पत्नी कार में यात्रा कर रहे थे, तभी उनकी कार सामने से आ रहे एक स्कूटर से टकरा गई। इस टक्कर में एक पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद, अमोल कनेकर नाम के एक स्थानीय निवासी और अन्य लोगों ने Ashwin Mushran और उनकी पत्नी से बहस की। इस ग्रुप और एक्टर व उनकी पत्नी के बीच हुई बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और वायरल हो गया है। इस घटना पर टिप्पणी के लिए Ashwin Mushran उपलब्ध नहीं थे।
अश्विन मुशरान का फिल्मी करियर
अश्विन मुशरान भारतीय सिनेमा और टेलीविज़न का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने वॉयस-ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। एक्टर ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘फैशन’ और ‘क्विक गन मुरुगन’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।



