बेरोजगारी की दर में सुधार: NSO आंकड़ों के अनुसार जुलाई में 5.1% हुई बेरोजगारी,

देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर जुलाई महीने में घटकर 5.1 प्रतिशत रह गई, जो जून में 5.5 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के मुताबिक, पिछले महीने ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर पांच प्रतिशत से घटकर 4.5 प्रतिशत रह गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह जून के 6.6 प्रतिशत से मामूली बढ़कर 6.7 प्रतिशत हो गई। जुलाई 2025 की तुलना में कुल और ग्रामीण बेरोजगारी दर में बहुत बदलाव नहीं हुआ है।

Scroll to Top