पूर्वी इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप के 1 दिन बाद बचाव दलों ने 6 और शव बरामद किए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 53 हो गई। वहीं, भूकंप के बाद के झटकों के डर से विस्थापित हजारों लोगों ने रात खुले में बिताई। बचावकर्मी फ्लोरेस द्वीप के 6 जिलों में भूकंप के कारण हुए भूस्खलन के मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं।इसके कारण करीब पांच हजार लोगों को अस्थायी शिविरों में जाना पड़ा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के आपदा रोकथाम प्रमुख अब्दुल मुहारी ने बताया कि अकेले फ्लोरेस क्षेत्र में कम से कम 241 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से कुछ देर पहले 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया।




