ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा अली खामनेई का पहला वीडियो सामने आ गया है । इस वीडियो में वह समर्थकों के बीच बैठे हैं। उम्दा हालत में दिख रहे हैं। बातचीत करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में कोई तारीख नहीं है। लोकेशन का कोई जिक्र नहीं है। ईरान की मेहर सेमी ऑफिशियल जो न्यूज़ एजेंसी है उसने शेयर किया है। लेकिन यह नहीं पता है कि कब की यह वीडियो है। जंग के पहले की वीडियो है या जंग के बाद की वीडियो है और ईरान के ही सेमी ऑफिशियल न्यूज़ एजेंसी मेहर ने 28 फरवरी को इसे जारी किया है। जब यूएस और इजराइल ने मिलकर ईरान पर हमला हमला किया था जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयुतुल्लाह अली खामिनई की मौत हो गई थी। उसके बाद उनके बेटे मोजतबा अली खामनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। तब से लेकर अब तक वो कभी भी सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे। उनका कोई वीडियो नहीं आया। हां, गाहे बगाहे वो संदेश देते थे। मैसेजेस उनके आते थे। लेकिन वह कभी भी पब्लिकली दिखे नहीं और अब उनका यह 12 सेकंड का वीडियो ईरान ने खुद शेयर किया है।अब बात कर लेते हैं मेहर की यह सेमी ऑफिशियल न्यूज़ एजेंसी है जिसने यह वीडियो जारी किया है। इसे ईरानी गवर्नमेंट ही स्पोंसर करती है और इसे ऑपरेट करता है इस्लामिक डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन। उनकी हेल्थ रिपोर्ट को लेकर तमाम कयास लगाए जाते थे अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में और अब पहली बार इस जंग शुरू होने के बाद पहली बार यह वीडियो शेयर किया गया है ईरान की तरफ से जिसमें मोजतबा खामनेई अपने समर्थकों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। बातचीत कर रहे हैं। हाल ही में इजराइली मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इजराइली चैनल है चैनल 14 उसने सोर्सेस के हवाले से यहां तक यह दावा कर दिया था कि मोजतबा की हालत जिंदगी और मौत के बीच बनी हुई है और उनके निधन की खबर कभी भी सामने आ सकती है। इसके अलावा द जेरूसलम पोस्ट के एक सोर्स ने यह तक कह दिया था कि अगर जल्द ही मोजतबा खामनेई की शहादत की खबर आए तो हमें कोई हैरानी नहीं होगी। इससे पहले जुलाई में सऊदी न्यूज़ आउटलेट अल हदित ने एक इजराइली सुरक्षा सोर्स के हवाले से खबर दी थी कि मोजतबा खामनेई ईरान में है ही नहीं।




