हरी चूड़ियों के साथ पेयर करें ये 4 ट्रेंडी ‘पीकॉक डिजाइन कड़े’
स्टोन वर्क पीकॉक कड़ा
वैसे आजकल स्टोन वर्क वाले पीकॉक कड़ा काफी ट्रेंड में है। इन्हें पहनकर आपका लुक रॉयल हो जाता है। सावन के सोमवार में आप यह कड़ें पहन सकती हैं।
- फैशन गाइडलाइंस- इन कड़ों को आप हरी चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं और पीछे स्टोन वर्क वाला मोर कड़ा लगाएं। इस कॉम्बिनेशन से आपके हाथ काफी खूबसूरत नजर आएंगे।
- इस चूड़ी सेट को सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ पहनें, यह आपके लुक को काफी ग्रेसफुल बनाएगा।
एंटीक फिनिश पीकॉक कड़ा दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी
यदि सावन में मंदिर जाने के लिए हरे रंग का सूट पहनती है, तो एंटीक फिनिश वाला मोर कड़ा आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगा। इसे आप अपने नजदीकी बाजार या फिर लोकल मार्केट से खरीद सकती हैं। इन कड़ों को आप 4-4 हरी चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं।
फैशन गाइडलाइंस- इन कड़ो को आप अनारकाली सूट के साथ पहन सकती हैं, यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
मीनाकारी पीकॉक कड़ा
इस सावन अपने एथिन लुक को कमाल बनाने के लिए आप मीनाकारी पीकॉक कड़ा को वियर कर सकते हैं। मीनाकारी वर्क होने पर इसकी संदुरता और भी बढ़ जाती है, जिससे यह हाथों में काफी खिलकर दिखता है। इस तरह के कड़े ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
-फैशन गाइडलाइंस- यदि आप ज्यादा चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं, तो दोनों हाथों में सिर्फ दो-दो हरी चूड़ियां और एक-एक मीनाकारी पीकॉक कड़े पहन सकते हैं। ऑफ़िसजैसी जगहों पर पहने जाने वाले कपड़े और सूट
- इसे आप साधारण सूट के साथ पहनकर भी अपने लुक को बेहद खास बना सकते हैं।
हैवी ब्राइडल पीकॉक कड़ा
यदि आप सावन में हैवी कड़ा चूड़ा सेट पहनना चाहते हैं, तो आप हरे रंग की चूड़ियों या किसी भी कंट्रास्ट कलर की चूड़ियों के साथ हैवी ब्राइडल पीकॉक कड़ा सेट पेयर कर सकती हैं। इस तरह के कड़े को आप सोमवार के दिन हरी या लाइट पिंक साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
- फैशन गाइडलाइंस- इन कड़ों के साथ आप बनारसी, कांजीवरम या सिल्क की साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।




