📅 09 May 2026 | शनिवार

🔴 LIVE NEWS

स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादलों का असर? अधूरी सफाई और कचरे से परेशान हो रहे लोग

जबलपुर। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों के हालिया तबादलों के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। कई क्षेत्रों में अधूरी सफाई और कचरे की समस्या से स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले करमचंद चौक स्थित टिबरेवाला कॉम्प्लेक्स के पास नालियों की सफाई कराई गई थी, लेकिन सफाई के बाद कर्मचारी नाली के चैंबर खुले छोड़कर चले गए। बताया जा रहा है कि तीन दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद चैंबर खुले पड़े हैं और निकाला गया मलबा भी वहीं पड़ा हुआ है। इससे दुर्घटना की आशंका के साथ-साथ आवागमन में भी परेशानी हो रही है।
वहीं दूसरी ओर अंधेरदेव मस्जिद के पास स्थित खाली पड़ी जमीन पर लगातार कचरा और निर्माण मलबा डाला जा रहा है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और आसपास के दुकानदारों को दुर्गंध व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि टिबरेवाला कॉम्प्लेक्स के पास खुले पड़े नाली चैंबरों को तत्काल बंद कराया जाए, मलबा हटाया जाए तथा अंधेरदेव मस्जिद के पास खाली पड़ी जगह की नियमित सफाई कराकर वहां कचरा फेंकने पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Scroll to Top