पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा 12 किलो 761 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री स्पनिल दास ने बताया कि दिनांक 4-8-26 कों क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रेल्वे स्टेशन के पास 2 व्यक्ति गांजा रखे खडे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना सिविल की संयुक्त टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म न. 6 के बाहर मैट्रो बस स्टॉप के पास दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये के 2 व्यक्ति बैग लिये खडे दिखे, दोनो ने पूछताछ पर अपने नाम राजा उर्फ विशाल सोनकर उम्र 45 वर्ष निवासी घमापुर चौक खटीक मोहल्ला बेलबाग, एवं रोहित चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी आकांक्षा अस्पताल के पास घमापुर बताये, जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर संदेही राजा उर्फ विशाल सोनकर जेब मे एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल एवं नगद 6 हजार 416 रूपये तथा कब्जे में रखे बैगनी रंग के पहिया वाले बैग मे 4 बंडल में मादक पदार्थ गांजा रखे हुये मिलो इसी प्रकार रोहित की तलाशी लेने पर पहने हुये लोवर की जेब में नगद 615 रूपये एवं एक आईटेल कम्पनी का मोबाईल तथा पिट्ठू बैग मे 2 बंडल मे अवैध मादक पदार्थ गांज रखा हुआ मिला , एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये गांजा की तौल करने 6 बंडल में कुल पर 12 किलो 761 ग्राम गांजा कीमती लगभग 6 लाख 38 हजार रुपए का होना पाया गया। गांजे के सम्बंध मे पूछताछ करने पर रेल्वे स्टेशन कन्टाबांजी उडिसा जाकर एक मोबाईल के धारक से सम्पर्क कर स्वयं बेचने हेतु लाना बताये। दोनों आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 761 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नगद 7 हजार 31 रूपये तथा 2 मोबाईल जप्त करते हुए आरोपी राजा उर्फ विशाल सोनकर एवं रोहित चौधरी तथा मोबाईल धारक के विरूद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।
उल्लेखनीय भूमिका – आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक नीलेश्वरी काकोडिया, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र मार्को, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, सुनील पारधी, मनीष दुबे, तथा थाना प्रभारी अपराध उप पुलिस अधीक्षक श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, प्रदीप तेकाम, मनीष सिंह, सुतेन्द्र यादव, आरक्षक राजेश मिश्रा, राजेश मातरे, अजीत कुमार, प्रीतम उपाध्याय तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह, आरक्षक संदीप दुबे की सराहनीय भूमिका रही।






