जबलपुर। श्रावण मास में सावन सोमवार के अवसर पर ग्वारीघाट स्थित मां नर्मदा तट से निकलने वाली संस्कार कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय तथा नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार उपस्थित रहे।महापौर ने मंदिर परिसर में प्राथमिक उपचार केंद्र, चिकित्सकों की टीम, आवश्यक दवाइयों तथा महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्किंग, अस्थायी वाहन स्टैंड, स्वागत मंच, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न होगी।महापौर ने मंदिर परिसर में प्राथमिक उपचार केंद्र, चिकित्सकों की टीम, आवश्यक दवाइयों तथा महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्किंग, अस्थायी वाहन स्टैंड, स्वागत मंच, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न होगी।





